फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिग बेटी के साथ महिला लापता

संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिग बेटी के साथ महिला लापता

Sat, 24 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिग बेटी के साथ महिला लापता

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
फैक्ट्री अधिकारी के घर की साफ-सफाई करने के लिए अपनी सोलह वर्षीय बेटी के साथ निकली महिला तीन दिन बाद भी नहीं लौटी। महिला का फोन भी बंद है। पति की ओर से पत्नी और बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से लापता महिला और उसकी बेटी की तलाश में जुटी है।

गणेशपुर निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी प्रमिला गणेशपुर में किराये के मकान में रहने वाले एक फैक्ट्री अधिकारी के यहां साफ- सफाई का काम करती थी। करीब दो माह पहले वह रामनगर में एक किराये के मकान में शिफ्ट हो गया। ज्यादा दूरी होने के चलते उसकी पत्नी ने काम छोड़ दिया था। करीब एक सप्ताह पहले फिर से उसकी पत्नी के पास फोन आया था। जिसके बाद बृहस्पतिवार को प्रमिला बेटी सोनम को लेकर रामनगर में उसके घर पर चली गई, लेकिन शाम तक वह नहीं लौटी। फोन किया तो वह भी स्विच ऑफ आ रहा है। सुमित की ओर से गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर पत्नी और बेटी की तलाश करने की मांग करते हुए तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मां-बेटी की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिए उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed