फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हाईटेंशन से पांच मवेशियों की मौत

हाईटेंशन से पांच मवेशियों की मौत

Sat, 02 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन से पांच मवेशियों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लक्सर। रणसुरा गांव में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों व कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को हंगामा कर दिया।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा निवासी तैयब ने गांव के बाहर पशुशाला बना रखी है। इसके सामने से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही है। रोजमर्रा की तरह बृहस्पतिवार रात भी तैयब ने पशुशाला में पशु बांधे थे। शुक्रवार सुबह तकरीबन छह बजे हाईटेंशन का तार टूटकर अचानक पशुओं के ऊपर गिर गया। तार गिरते ही एक भैंस करंट से तड़पने लगी। इसी बीच दूसरी भैंस उसके नजदीक गई तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। देखते ही देखते चार भैंसें व एक बैल करंट की चपेट में आए और मौके पर मौत हो गई। हादसे के साथ ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौके पर हंगामा कर दिया। साथ ही पीड़ित को मुआवजे देने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर दिया। सूचना पर विद्युत विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी। तब जाकर ग्रामीणों ने पशुओं को लाइन से हटाया। इतना बड़ा हादसा होने के बाद विद्युत विभाग का कोई अधिकारी एवं कर्मचारी ग्रामीणों को सांत्वना देने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed