{"_id":"5c85535cbdec22144c191cf0","slug":"171552241500-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे शराब पीने पर युवकों की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे शराब पीने पर युवकों की पिटाई
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
सड़क किनारे बैठकर शराब पीने वाले दो युवकों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। दोनों शराब पीकर सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ अभद्रता कर रहे थे। भीड़ जमा होता देख दोनों युवक माफी मांगने लगे। इसके बाद लोगों ने उन्हें बिना पुलिस को दिए चेतावनी देकर छोड़ दिया। दोनों चुड़ियाला क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सालियर के पास सड़क किनारे दो युवक बैठक शराब पी रहे थे। इसी बीच दोनों सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ अभद्रता करने लगे। कुछ लोगों ने दोनों के नशे में होने पर अनदेखा कर दिया। इस बीच युवकों ने एक कार को रोक लिया और कार सवारों से अभद्रता करने लगे। कार सवारों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे गाली गलौज करते रहे। गुस्साए कार चालकों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ देख दोनों अपनी स्कूटी उठाकर भागने लगे। इस पर भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और खेत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। युवकों को पिटता देख कुछ लोगों ने उन्हें छुड़ाया। बाद में दोनों अपनी गलती पर माफी मांगने लगे। इस पर लोगों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। लोगों ने बताया कि दोनों युवक चुड़ियाला क्षेत्र के रहने वाले हैं।