{"_id":"5c61bb2dbdec224e211354ed","slug":"171549908781-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर की दुकान से ठगों ने हार चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वेलर की दुकान से ठगों ने हार चुराया
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
कस्बे में ज्वेलर की दुकान पर शादी के लिए गहने खरीदने के बहाने आए ठग करीब 50 हजार रुपये का एक सोने का हार लेकर फरार हो गए। ठगों के चले जाने के बाद दुकान स्वामी को हार चोरी होने का अंदेशा हुआ। दुकान स्वामी ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो हार चोरी होने की जानकारी मिली। दुकान स्वामी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पौड़ी जनपद निवासी धर्म सिंह अपने परिवार के साथ कई वर्षों से लक्सर कस्बे में रह रहे हैं। धर्म सिंह ने कस्बे में ही एक ज्वेलरी की दुकान कर रखी है। उनके मुताबिक उसकी दुकान पर एक महिला व तीन पुरुष ग्राहक बनकर आए। उन्होंने अपने बेटे की शादी की बात बताकर अच्छे डिजाइन वाले गहने दिखाने की बात कही। इसपर उन्होंने उक्त लोगों को कई तरह के गहने दिखाने शुरू कर दिए। काफी देर बाद उन्होंने कुछ हार पसंद कर उनका तोल करा लिया। इसके बाद वह पैसे नहीं होने की बात कहते हुए अगले एक या दो दिन में पैसों का इंतजाम कर गहने ले जाने की बात कहने लगे। इसके बाद वे दुकान से चले गए। उनके चले जाने के बाद जब धर्म सिंह गहनों को रखने लगे तो उन्हें एक हार कम होने का अंदेशा हुआ। इसके बाद उसने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो उसे उन्हें ठगी का पता चला। सीसीटीवी कैमरे में पता चला कि जब दो पुरुषों उसे बातों में उलझा रखा था तब तीसरे व्यक्ति ने हार उठाकर महिला को दे दिया। पीड़ित ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज सिरोला मौके पर पहुंच गए। पीड़ित के अनुसार दुकान से चोरी हुए हार की कीमत करीब 50 हजार रुपये थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।