फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रेनों में लूटपाट के आरोपियों की धरपकड़ को दो टीमें यूपी रवाना

ट्रेनों में लूटपाट के आरोपियों की धरपकड़ को दो टीमें यूपी रवाना

Thu, 04 Oct 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में लूटपाट के आरोपियों की धरपकड़ को दो टीमें यूपी रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

तीन साल पहले ट्रेनों में लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार चार आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद फरार चल रहे दो आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी मिलने पर टीमों को उत्तरप्रदेश रवाना किया गया है। वहीं, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से लूटा गया माल पहले ही बरामद कर चुकी है।
13 जून 2015 को देहरादून से हावड़ा जाने वाली हावड़ा एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में सफर कर रहे शेरन कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी गोसाड़ीबाड़ा गुरुद्वारा रोड, गया, बिहार के साथ लक्सर के समीप मारपीट कर मोबाइल और आभूषण सहित दस हजार से अधिक की नगदी लूटी गई थी। बदमाशों ने इसी रात अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन में दूसरी घटना को भी अंजाम दिया था। इसमें अमृतसर, पंजाब के रहने वाले उमाशंकर पुत्र रामनरेश और उनकी पत्नी के साथ डोसनी के समीप मारपीट कर सोने चांदी के गहने, पांच हजार से अधिक की नगदी और मोबाइल लूट लिया था। ट्रेन में लूटपाट की घटना से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया था। खुलासे के लिए जीआरपी ने तीन टीमों को लगाया था। टीम ने घटना के एक माह बाद सूरजमल और गोविंद निवासी झिंझाना शामली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रेन में लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा हुआ, जिसमें बृजनदंन उर्फ मेजर पुत्र जयपाल, सुनील उर्फ गवाह पुत्र केवल नंदू और लाखन सिंह निवासी अहमदगढ़ झिंझाना शामली उत्तरप्रदेश के नाम सामने आए थे। यमुनानगर, हरियाणा की जीआरपी पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व दो आरोपियों बृजनदंन उर्फ मेजर और सुनील उर्फ गवाह को गिरफ्तार किया था। अभी तक दो आरोपी नंदू और लाखन सिंह फरार हैं। थानाध्यक्ष जीआरपी मनोज कुमार ने बताया तीन माह पूर्व गिरफ्तार आरोपी बृजनंदन और सुनील की निशानदेही पर शामली क्षेत्र से यात्रियों से लूटा गया माल बरामद कर लिया था। उन्होंने बताया कि हाल ही में जेल में बंद लूटपाट के चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें मेरठ गई हैं, जल्द उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed