फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर युवक ने लगाई फांसी

पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर युवक ने लगाई फांसी

Mon, 06 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के मायके से नहीं लौटने पर युवक ने लगाई फांसी
रुड़की। पत्नी के मायके से नहीं लौटने से आहत एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित खंजरपुर निवासी हिमांशु पुत्र राजेश की पिछले साल दिसंबर में डी कॉलोनी निवासी एक युवती से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की शादी से युवती के परिजन नाराज थे। लेकिन इसके बाद भी दोनों की जिद करने पर शादी कराई गई। मार्च में परिजनों ने उनकी शादी की एक पार्टी दी थी। इंस्पेक्टर साधना त्यागी ने बताया कि कुछ समय से हिमांशु की पत्नी अपने मायके में रह रही थी। वह अपनी ससुराल नहीं लौट रही थी। इससे हिमांशु काफी परेशान था। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार रात हिमांशु ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। रविवार सुबह परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed