फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पब्जी खेलने से मना किया तो गंगनहर में कूदा छात्र

पब्जी खेलने से मना किया तो गंगनहर में कूदा छात्र

Mon, 04 Mar 2019 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
पब्जी खेलने से मना किया तो गंगनहर में कूदा छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

पब्जी गेम खेलने से मना करने पर पिता से नाराज इंटरमीडिएट के छात्र ने घर छोड़ दिया और गंगनहर में छलांग लगा दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने रात में ही नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह जल पुलिस ने भी बोट से गंगनहर में छात्र की घंटों तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, छात्र के इस कदम से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के अनुसार, आजाद नगर निवासी 17 वर्षीय किशोर 12वीं का छात्र है। इस समय उसकी परीक्षाएं चल रही हैं। कुछ दिन पहले छात्र के पिता ने उसे नया मोबाइल खरीदकर दिया था। चाचा के अनुसार, कुछ दिन से उसे ऑनलाइन पब्जी गेम खेलने की लत लग गई थी। रविवार को पिता ने परीक्षा के दौरान गेम खेलने से मना कर उससे मोबाइल ले लिया। साथ ही परीक्षा खत्म होने पर मोबाइल देने की बात कही। इससे नाराज होकर छात्र रात में ही घर से निकल गया। उसे जाते देख परिजन भी पीछे-पीछे मनाने के लिए निकले। कुछ दूरी पर वह गणेशपुर पुल पर खड़ा हो गया। कुछ देर बाद परिजन भी पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने आवाज लगाई तो छात्र ने गंगनहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

उसे छलांग लगाते देख परिजनों ने तत्काल गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगनहर में उसकी तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह जल पुलिस ने बोट से गणेशपुर पुल से आसफनगर झाल तक घंटों तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि गेम खेलने से इनकार करने पर छात्र के गंगनहर में कूदने की बात सामने आई है। छात्र की गंगनहर में तलाश की जा रही है। उधर, छात्र के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। छात्र के एक भाई और एक बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed