फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जहरीली कच्ची शराब प्रकरण में सोनू का रिमांड मंजूर

जहरीली कच्ची शराब प्रकरण में सोनू का रिमांड मंजूर

Fri, 22 Feb 2019 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
जहरीली कच्ची शराब प्रकरण में सोनू का रिमांड मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में कोर्ट में प्रार्थनापत्र देने के बाद आरोपी सोनू का 24 घंटे का रिमांड मंजूर हो गया है। पुलिस आरोपी से जहरीली शराब के संबंध में पूछताछ करेगी। वहीं, सहारनपुर पुलिस ने भी आरोपी हरदेवा और अर्जुन को बी वारंट पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। उधर, आरोपी हरदेवा का दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद उसे रुड़की जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

झबरेड़ा, भगवानपुर और रुड़की समेत सहारनपुर के कई गांवों में आठ फरवरी को जहरीली शराब ने जमकर कहर बरपाया था। जहरीली शराब पीने से 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग अपनी आंखों की रोशनी खो चुके हैं। सहारनपुर और हरिद्वार पुलिस प्रकरण में 14 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को पुलिस की तरफ से कोर्ट में बिंडुखड़क निवासी आरोपी सोनू के रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया था। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि सोनू का 24 घंटे का रिमांड मंजूर हो गया है। आरोपी से जहरीली शराब बनाने और बिक्री करने के मामले में पूछताछ की जाएगी। साथ ही उसके साथ इस काम में कौन-कौन लोग संपर्क में थे, उनकी जानकारी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हरदेवा का दो दिन का रिमांड खत्म होने पर उसे रुड़की जेल शिफ्ट कर दिया गया है। केमिकल उपलब्ध कराने वाले कंपनी मालिक समेत चार अन्य आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहारनपुर पुलिस की ओर से भी हरदेवा और अर्जुन का बी वारंट दाखिल किया गया है। सहारनपुर पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर अपने स्तर से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed