{"_id":"5c17e9cabdec2257272784be","slug":"161545071050-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोप लगाकर भीम आर्मी ने दिया अस्पताल में धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का आरोप लगाकर भीम आर्मी ने दिया अस्पताल में धरना
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
इकबालपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव के मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। पहले शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया तो शाम को पीएम होने के बाद मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इसके बाद परिजन और कार्यकर्ता बिना शव लिए गए लौट गए।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गदरजुड्डा निवासी 21 वर्षीय प्रेम उर्फ छोटा पुत्र श्याम कुमार विगत 15 दिसबंर की सुबह घर से लापता हो गया था। जिसको परिजनों ने देर रात तलाश किया था, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग सका। रविवार देर रात इकबालपुर रेलवे लाइन के पास पुलिस को एक शव मिला था। जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सोमवार को मृतक की शिनाख्त प्रेम प्रकाश निवासी गदरजुड्डा कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। इसी बीच भीम आर्मी के कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए और पोस्टमार्टम कराने की मांग को हंगामा करने लगे। परिजनों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने प्रेम प्रकाश की हत्या का आरोप लगाते हुए हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। इसी दौरान भीम आर्मी के लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। शाम होने पर मुकदमा दर्ज नहीं होने पर परिजन शव लिए बिना ही गए। धरना देने वालों मेें श्याम सिंह, ताराचंद, बाबूराम, रविदास सैना अध्यक्ष रविदास, सावित्री देवी, मंडी समिती चेयरमैन आदित्य, धर्म सिंह, सोनू, कुशुम लता, रेखा, अमरेश व नीता आदि भीम आर्मी के कार्रकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर सीओ मनोज कत्याल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसएसआई अजय कुमार समेत भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।
एसआईटी की ओर से तेजी से जांच की जा रही है। छात्रा के मामले में संस्थान की ओर से पूर्व में भी शिकायत कमेटी में मामला रखा गया था। वर्तमान में भी उसी तरह की शिकायतें हैं, ऐसे में पूर्व में गठित शिकायत कमेटी की रिपोर्ट की जांच महत्वपूर्ण होगी। इसलिए एसआईटी में पूर्व में की गई जांच रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। जल्द ही जांच पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- रिधिम अग्रवाल, एसएसपी हरिद्वार