{"_id":"5af8853f4f1c1bea408b516e","slug":"161526236479-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ महीनों तक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के साथ महीनों तक दुष्कर्म
Updated Mon, 14 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। किशोरी ने अपने ही गांव के दो युवकों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोप यह भी है कि आरोपी पक्ष ने युवती के परिजनों के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक पड़ोस की एक किशोरी को लेकर गायब हो गया था। अगले दिन सुबह किशोरी बदहवास हालत में घर लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिजन इस बाबत जानकारी लेने आरोपी युवक के घर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि यहां युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवती के परिजनों से मारपीट कर दी। इसमें दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। इस पर परिजन थाने पहुंचे और पीड़िता ने गांव के ताज मोहम्मद व साजिद पर उसे दो दिन पहले रात में नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर ताज मोहम्मद व साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि किशोरी को मेडिकल करवाने के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
पिरान कलियर में किशोरी को बनाया हवस का शिकार
पिरान कलियर।
क्षेत्र का एक व्यक्ति, किशोरी के इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी देते हुए महीनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
रविवार को कलियर थाना क्षेत्र की एक किशोरी अपने भाई के साथ इमलीखेड़ा चौकी पहुंची। किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का एक व्यक्ति उसके इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि कई बार उसने इसका विरोध भी किया, लेकिन आरोपी हर बार घटना की जानकारी किसी दूसरे को देने पर उसके इकलौते भाई को जान से मारने की धमकी दे रहा है। किशोरी ने बताया कि वह बहुत गरीब परिवार से हैं। उसने हिम्मत जुटाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी ब्रिजेश उर्फ बॉबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।