फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   प्रधान पुत्र और उसके साथी पर जानलेवा हमला

प्रधान पुत्र और उसके साथी पर जानलेवा हमला

Sun, 08 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रधान पुत्र और उसके साथी पर जानलेवा हमला
भगवानपुर। डाडली के ग्राम प्रधान के बेटे और उसके एक साथी पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर जानलेवा हमला किया गया है। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को डाडली के ग्राम प्रधान के पुत्र अभिषेक अपने एक अन्य साथी मोहित निवासी सरठेडी के साथ कस्बे में किसी काम से आया था। प्रत्यक्षदर्र्शियों के अनुसार जैसे ही दोनों कस्बे में हाईवे पर पहुंचे, तो करीब छह युवकों ने मौके पर पहुंचकर लाठी डंडों के साथ धारदार हथियारों से दोनों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जमा होती भीड़ को देखकर आरोपी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि अभिषेक की एक अन्य गांव के युवक के साथ वर्चस्व को लेकर रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर अभिषेक और उसके दोस्त पर हमला किया हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष के दर्जनों लोग घायलों को लेकर भगवानपुर थाने में पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिजन दोनों को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद घर वापस ले गए है। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed