{"_id":"5d0bcb3e8ebc3e1ebd7ec5f9","slug":"15610539999-roorkee-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली का युवक गंगनहर में डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली का युवक गंगनहर में डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
कलियर दरगाह में साथियो के साथ जियारत करने आया 24 वर्षीय युवक गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। स्नान कर रहे साथी युवकों ने उसकी तलाश की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला।
बृहस्पतिवार को इकराम पुत्र इसरार निवासी आजमनगर, बरेली अपने साथियों के साथ कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आया था। इसके बाद इकराम साथियों के साथ शाम को गंगनहर के घाट पर स्नान करने पहुंच गया। गंगनहर के घाट पर नहाते समय इकराम का पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। उसे डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया। गंगनहर में स्नान कर रहे युवकों ने इकराम को बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगाकर बचाने का प्रयास किया। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, थानाध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि युवक के डूबने की सूचना मिली है। उसकी तलाश की जा रही है।