{"_id":"5d0bcb388ebc3e1dfb07bd1f","slug":"156105399319-roorkee-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर पटरी पर पलटा टेंपो, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गंगनहर पटरी पर पलटा टेंपो, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
रुड़की से जायरीनों को लेकर कलियर जा रहा एक टेंपो अचानक गंगनहर की पटरी पर पलट गया। टेंपो एक गहरे गड्ढे में चला गया। इससे चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही चालक के परिजनों को सूचना भी दी।
मुजफ्फरनगर निवासी अमन पुत्र इकबाल और हाल निवासी कलियर रुड़की टेंपो चालक था। वह बुधवार रात करीब दो बजे रेलवे स्टेशन से जायरीनों को लेकर कलियर आ रहा था। रुड़की और कलियर के बीच गंगनहर की पटरी पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा और गहरे गड्ढ़े में चला गया। चीख पुकार सुनकर राहगीर पहुंचेे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह जायरीनों को बाहर निकाला। पुलिस ने टेंपो चालक को भी किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ अजय सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने कि अमन कलियर में अपनी रिश्तेदारी में रहकर टेंपो चलाता था।