फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   छपार में एक्सीडेंट कर भागी कार रुड़की में पकड़ी

छपार में एक्सीडेंट कर भागी कार रुड़की में पकड़ी

Thu, 20 Jun 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
छपार में एक्सीडेंट कर भागी कार रुड़की में पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

यूपी के छपार में एक बाइक सवार को टक्कर मारकर भागे कार सवार को रुड़की पुलिस ने पकड़ लिया। बाइक सवार भी पीछे-पीछे रुड़की पहुंच गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार सवार को हिरासत में ले लिया है। बाइक सवार की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली निवासी एक परिवार कार से हरिद्वार आ रहा था। जैसे ही उनकी कार मुजफ्फरनगर के छपार पहुंची तो एक बाइक को टक्कर कार दी। बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। वहीं, कार सवार एक्सीडेंट कर रुड़की की ओर भागने लगा। बाइक सवार के दो परिचितों ने भी कार के पीछे अपनी बाइक लगा दी। वह कार का पीछा करते रहे। कार के रुड़की में प्रवेश करने पर बाइक सवारों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इस पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस कार की तलाश करने लगी। पुलिस ने कार को नंबर के आधार पर एमएच तिराहे पर पकड़ लिया और कार समेत सवार लोगों को कोतवाली ले आई। इसी बीच बाइक सवार कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कार सवार को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed