{"_id":"5d0bcb218ebc3e1ebd7ec5ed","slug":"156105397118-roorkee-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेड़ के विवाद में किसान पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेड़ के विवाद में किसान पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
खेत की मेड़ के विवाद में एक पक्ष के तीन लोगों ने दूसरे पक्ष के एक किसान पर धारदार हथियार से हमला बोलकर घायल कर दिया। घायल किसान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर गांव निवासी सुलेमान पुत्र जहूरा का खेत गांव की आबादी से कुछ दूर है। सुलेमान के मुताबिक, उसने अपने खेत में गन्ने की फसल उगाई है। बृहस्पतिवार को वह सिंचाई करने गया था। इसी बीच उसने देखा कि उसके पड़ोसी खेत के मालिक ने मेड़ तोड़ दिया है। सुलेमान अपने खेत का पानी रोकने के लिए मेड़ पर मिट्टी रखने लगा। इसी बीच पड़ोसी खेत का मालिक अपने भाई और बेटे के साथ पहुंचा और धारदार हथियार से सुलेमान पर हमला कर दिया। इससे सुलेमान गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी पहुंच गए और हमलावरों के चंगुल से किसी तरह उसे मुक्त कराया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। एसएसआई रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि जांच की जा रही है।