फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ‘छोटे मियां, बड़े मियां’ की कहानी दोहराई

‘छोटे मियां, बड़े मियां’ की कहानी दोहराई

Tue, 18 Jun 2019 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
‘छोटे मियां, बड़े मियां’ की कहानी दोहराई
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मचारियों से हुई लाखों की लूट में वर्ष 1998 में आई कॉमेडी फिल्म ‘छोट मियां, बड़े मियां’ की तर्ज पर दो भाइयों ने अपनी भूमिका निभाई है। लूट में गैंग के सरगना जितेंद्र के साथ उसका छोटा भाई वीर सिंह भी शामिल था। जितेंद्र पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन छोटे भाई वीर सिंह ने जरायम की दुनिया में पहली बार कदम रखा और पुलिस के हाथों धरा गया। भाजपा नेता पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूट का खुलासा होने के बाद कई सीन ऐसे निकलकर सामने आए हैं, जो पूरी तरह फिल्मी हैं। इसमें ‘छोट मियां, बड़े मियां’ फिल्म की तरह खाकी और बदमाशों का गठजोड़ भी सामने आया है। खाकी की भूमिका पीआरडी के जवान सुनील कुमार ने निभाई है तो मुखबिर की पेट्रोल पंप कर्मचारी अनुज ने। लूट की पूरी पटकथा लिखने वाला है जितेंद्र। उसने अपने छोटे भाई वीर सिंह को भी लूट में शामिल कर लिया। जरायम की दुनिया में उसके छोटे भाई की यह पहली वारदात थी, जो उसके लिए मुफीद साबित नहीं हुई।
रेवड़ी की तरह बांटता गया रुपये
पुलिस के अनुसार, लूट के बाद जितेंद्र उधार चुकाने के लिए लोगों को रकम रेवड़ी की तरह बांटता चला गया। उसने अपने कई परिचितों और रिश्तेदारों से बड़ी रकम उधार ले रखी थी। लूट की रकम मिलने के बाद वह उनके घर पहुंचा और उधार चुकता किया। इसके बाद उसने लूट की रकम का बंटवारा किया।
विज्ञापन

बिना मुंह ढके आए थे बदमाश
एक बाइक पर सवार दो बदमाश बिना मुंह ढके आए थे। लूट के बाद दोनों ने अपना मुंह कपड़े से ढक लिया था और बाइक की नंबर प्लेट पर भी एक कागज चिपका दिया, लेकिन पुलिस के हाथ एक ऐसी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लगी, जिसमें बदमाशों की बाइक का नंबर व चेहरा भी साफ नजर आया। इसके आधार पर पुलिस बदमाशों तक आसानी से पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईयू टीम की थपथपाई पीठ
एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने रुड़की सीआईयू टीम की जमकर प्रशंसा की। साथ ही डीआईजी की तरफ से पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की। उन्होंने सीआईयू टीम में शामिल प्रभारी रविंद्र सिंह, देवेंद्र भारती, जाकिर हुसैन, अशोक कुमार, देवेंद्र ममगाईं, सुरेश रमोला, नितिन, रविंद्र खत्री, महिपाल और पुलिस टीम में शामिल कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान, एसएसआई चंद्रमोहन सिंह, एसआई सुखपाल सिंह मान, शहजाद अली, लोकपाल परमार, प्रभाकर, इसरार अली, हसन अब्बास, सौरभ नौटियाल, राजीव, संदीप, नंदकिशोर, जफर हुसैन, मुकेश, आशुतोष तिवारी लाल सिंह, रामवीर को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed