{"_id":"5d03e40e8ebc3e1c73285001","slug":"15605360671510-roorkee-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के युवक से कलियर में 10 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिहार के युवक से कलियर में 10 हजार की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
एक युवक को महंगा मोबाइल फोन दिखाकर 10 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर जिले के थाना विथान निवासी एजाज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथियों के साथ कलियर दरगाह में जियारत करने के लिए आया था। शुक्रवार को दरगाह में जियारत करने के बाद वह गेस्ट हाउस जाते वक्त रास्ते में उसे एक व्यक्ति मिला। उसने बताया कि वह बहुत परेशान है। उसे रुपयों की सख्त जरूरत है। वह अपना वीवो नाइन प्रो मोबाइल फोन बेचना चाहता है। उसने मोबाइल दिखाकर उसे 10 हजार रुपये में बेचने की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए अपना आधारकार्ड भी दिखाया और उसकी फोटो कॉपी भी दी। महंगा मोबाइल सस्ते में मिलता देख वह लालच में आ गया। उसने तत्काल जेब में रखे 10 हजार रुपये उसे दिए तो आरोपी ने काले कवर में रखा मोबाइल उसे दे दिया। इसके बाद वह गेस्ट हाउस चला गया। उसने मोबाइल कवर खोला तो उसमें मोबाइल के नाप का कांच का मोटा टुकड़ा निकला। ठगी का अहसास होते ही वह कलियर थाने पहुंचा और तहरीर दी। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।