{"_id":"5d03e4048ebc3e1c73284ffd","slug":"15605360572022-roorkee-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री कर्मचारी के खाते से 22 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फैक्ट्री कर्मचारी के खाते से 22 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
साइबर ठगों ने एक फैक्ट्री कर्मचारी से हजारों रुपये की ठगी कर ली। फैक्ट्री कर्मचारी को ठगी का पता चला तो उसने आननफानन में बैंक पहुंचकर अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाया। साथ ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही मामले को साइबर सेल भेजने की तैयारी कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर निवासी सुशील कुमार बहादराबाद सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह वह ड्यूटी जाने की तैयारी मेें थे। इस बीच मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक के हेड ऑफिस मुंबई से बोल रहा है। साथ ही सत्यापन के लिए आपको अपना नाम, पता, खाता नंबर और एटीएम कार्ड नंबर बताना होगा। कॉल झांसे में आकर उन्होंने उसे अपनी बैंक संबंधी पूरी जानकारी बता दी। इसके बाद उसने कहा कि आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे उन्हें बताना होगा। मैसेज आते ही उन्होंने कॉल करने वाले को ओटीपी बता दिया। कॉल कटते ही उनके पास 22 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। खाते से रकम निकलने का मैसेज देख उनके होश उड़ गए। वह आननफानन में बैंक पहुंचे और अपना एटीएम कार्ड बंद करवाया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।