{"_id":"5d013e3ebdec2207186a78c7","slug":"15603625484-roorkee-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ससुरालजनों के उत्पीड़न से परेशान महिला ने बुधवार को एसपी देहात को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी देहात के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति समेत सात ससुरालजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के भंगेड़ी निवासी नसरीन की शादी 27 अक्तूबर 2018 को रामपुर निवासी शाहनवाज के साथ हुई थी। नसरीन की मानें तो हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के बाद पति शाहनवाज समेत ससुर मोहम्मद शमी, सास खुशनुदा, देवर शाहबाज, देवरानी रुकसार, ननद साईन और साईबा दहेज मेें नकदी और कार मांगने लगे। महीनेभर पूर्व मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। बुधवार को वह एसपी देहात नवनीत भुल्लर को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी देहात के आदेश पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।