{"_id":"5cfd4b9fbdec2207897f3ccc","slug":"156010383110-roorkee-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडे लेकर पहुंचे हमलावर, घर में आग लगाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डंडे लेकर पहुंचे हमलावर, घर में आग लगाने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात कुछ लोग एक घर के बाहर लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। इस बीच परिवार के लोगों ने कई बार फोन कर घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि हमलावरों ने मकान में आग लगाने का भी प्रयास किया। रविवार सुबह पुलिस से दोबारा घटना की शिकायत की गई।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में रंजिश चली आ रही है। बताया जा रहा है कि इसके बाद युवती के परिवार वालों ने उसकी शादी उत्तर प्रदेश के एक जनपद में कर दी थी। बताया जाता है कि शनिवार को युवती अपने पति के साथ गांव के पास लगने वाला मेला देखने आई हुई थी। इसके बाद वह अपने मायके में ही रुक गई। आरोप है कि सूचना मिलने पर शनिवार रात युवती के परिवार से रंजिश रखने वाले दूसरे पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडों से लैस होकर उनके घर पहुंच गए। युवती के परिवार वालों ने बचने के लिए दरवाजे और खिड़की बंद कर लिए। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने रायसी पुलिस चौकी में कई बार फोन कर घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हमलावरों के डर से वे रातभर कमरे में बंद रहे। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने उनके घर को आग के हवाले करने का भी प्रयास किया। रविवार सुबह परिवार वालों ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर, एसआई संजय रावत का कहना है कि आरोप गलत हैं। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।