{"_id":"5cfd4b98bdec22076100d686","slug":"156010382515-roorkee-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को आरोपियों की तलाश में गांव में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन मृतका के बूढ़े बाबा के अलावा घर पर कोई नहीं मिला। उधर, पुलिस ने मामले में शनिवार देर रात मृतका के पिता और चाचा समेत कई अन्य के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज कर लिया।
झबरेड़ी कलां में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुक्रवार रात परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। शनिवार सुबह चिता से धुआं उठते देख ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने चिता से अस्थियों के सैंपल लिए थे। पुलिस मामले को ऑनर किलिंग से भी जोड़कर देख रही है। देर रात पुलिस ने मृतका पिता राम आश्रय और चाचा मांगेराम समेत कई अन्य के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शनिवार रात और रविवार को कई बार गांव में दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। यही नहीं घर के आसपास के लोग भी फरार हैं। घर पर मृतक के बाबा और सात वर्षीय बच्चा ही मिला। उधर, हिरासत में ली गई मृतका कोमल की मां से पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।