फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गंगनहर में नाबालिग लगा रहे ‘मौत’ की छलांग

गंगनहर में नाबालिग लगा रहे ‘मौत’ की छलांग

Sun, 09 Jun 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
गंगनहर में नाबालिग लगा रहे ‘मौत’ की छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए गंगनहर में नहाने वालों का जमावड़ा लग रहा है। बच्चे पुल पर चढ़कर गंगनहर में छलांग लगा रहे हैं। इससे हादसे का अंदेशा बना है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन की ओर से कोई खास सुरक्षा इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं।
गंगनहर में घाटों पर छलांग लगाना रुड़की में आम नजारा हो गया है। बड़े हो या छोटे हर कोई घाटों पर गर्मी से निजात पाने के लिए और मस्ती करता नजर आता है। नगर निगम पुल से भी गंगनहर में छलांग लगाना प्रतिदिन देखा जा सकता है। लेकिन, नए ओवरब्रिज के ऊपर चढ़कर गंगनहर में छलांग लगाना मौत को दावत देने जैसा है। ऐसा ही एक नजारा लोगों ने देखा तो दांतों तले अंगुली दबा ली। दरअसल, एक नाबालिग नए ओवरब्रिज पर चढ़ा और उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो भी बनाया। लोग नाबालिग की हरकत देखकर दंग रह गए और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे। लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज से छलांग लगाकर गंगनहर में कूदना अब आम बात हो गई है। लेकिन, पुलिस-प्रशासन की ओर से ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है। कभी भी ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, पुलिस की ओर से कुछ दिन पहले गंगनहर में नहाते समय सुरक्षा संबंधी होर्डिंग्स लगाए गए थे। लेकिन, जान जोखिम में डालकर नहाने वाले जागरूक नहीं हैं।
विज्ञापन

हर दूसरे दिन हो रही घटना
गंगनहर में जान जोखिम में डालकर नहाने वालों के साथ हर दूसरे दिन कोई न कोई घटना हो रही है। खतरा मोलकर नहाने वाले नहर में डूबकर मौत को खुद ही गले लगा रहे हैं। पिछले दो माह में गंगनहर में करीब 20 लोग गंगनहर में डूब चुके हैं। इनमें से कुछ को बचा लिया गया लेकिन, कई काल के गाल में समा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगनहर में जान जोखिम में डालने वालों के लिए पुलिस की तरफ से होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसके बाद भी यह लोग मान नहीं रहे हैं। जल्द ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा। इसके लिए लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे।
- नवनीत सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed