{"_id":"5cfd4b81bdec220779076b8e","slug":"15601038017-roorkee-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल के नाम पर युवती से ब्लैकमेलिंग का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वीडियो वायरल के नाम पर युवती से ब्लैकमेलिंग का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
एक युवती ने सहारनपुर के युवक पर उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के नाम पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक उससे एक लाख रुपये नकद और घर से जेवर लाकर देेने को कह रहा है। युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर सहारनपुर के एक युवक की कॉल आ रही है। वह कह रहा है कि उसके पास उसकी अश्लील वीडियो है। धमकी दे रहा है कि अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम कर देगा। आरोप है कि युवक लगातार कॉल कर परेशान कर रहा है। पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी देने के बाद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। युवती ने उसका नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया और व्हाट्सएप पर भी ब्लॉक कर दिया था, लेकिन युवक अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक अश्लील वीडियो पोस्ट करने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहा है और एक लाख रुपये व जेवरों की मांग कर रहा है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।