{"_id":"5cfaa997bdec2207114c13e9","slug":"15599312805-roorkee-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के दोषी ने बेटी की शादी का मांगा पैरोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्या के दोषी ने बेटी की शादी का मांगा पैरोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। डबल मर्डर में जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे एक अभियुक्त ने बेटी की शादी के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पंद्रह दिन का पैरोल मांगा है। अभियुक्त की ओर से मांगी गई पैरोल संबंधी जानकारी सिविल लाइंस कोतवाली में भी पहुंची है। पुलिस ने अभियुक्त के पैरोल को लेकर कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अभियुक्त के आपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है। हालांकि, अभियुक्त को पैरोल कोर्ट की अनुमति पर मिलेगी।
पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बूचड़ी गांव निवासी धुन्नू सिंह का नाम रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में डबल मर्डर में आया था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए डबल मर्डर में शामिल धुन्नू सिंह समेत अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पुलिस के अनुसार, धुन्नू के परिजनों ने अब उसकी बेटी की शादी तय कर दी है। बेटी की शादी इसी माह 15 जून को है। बेटी की शादी में शामिल होने के लिए धुन्नू ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर पंद्रह दिन का पैरोल मांगा है। पैरोल के संबंध में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराया गया है। अभियुक्त के पैरोल को लेकर पुलिस ने कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस डबल मर्डर संबंधी जानकारी एकत्र कर रही है। साथ ही इसके बाद पुलिस की ओर से कोर्ट में अपना जवाब दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पैरोल के लिए धुन्नू की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। उसके प्रार्थना पत्र पर कागजी कार्रवाई कर कोर्ट में जवाब दिया जाएगा। इस मामले में कोर्ट ही पैरोल के संबंध में अपना फैसला सुनाएगा।