{"_id":"5cfaa993bdec22074363a673","slug":"15599312773-roorkee-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिझौली में बवाल पर चार पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिझौली में बवाल पर चार पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर। बिझौली में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग की घटना में एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में पथराव और फायरिंग में संजीदा गोली लगने से घायल हो गई थीं। संजीदा के बेटे इनाम ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपी आजाद पुत्र दिलशाद, मासूम पुत्र मुस्तफा, मुबारिक और इरफान पुत्रगण रज्जाक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इनाम ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक और तमंचे समेत धारदार हथियार से उसकी मां पर हमला किया था। बीच बचाव करने पहुंचे उसके छोटे भाई के साथ भी मारपीट की गई थी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, घायल संजीदा का देहरादून के एक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।