{"_id":"5cfaa98dbdec22070518e808","slug":"1559931271819-roorkee-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से 19 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला के खाते से 19 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। साइबर शातिरों ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए झांसा देकर एक महिला के बैंक खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। आननफानन महिला ने अपने पति को सूचना दी। पति ने एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी अनिता देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए बैंक की ओर से ग्राहकों के सत्यापन की बात कही। आरोपी ने झांसा देकर अनिता से बैंक खाता और एटीएम संबंधी जानकारी ली। थोड़ी देर में अनिता के मोबाइल फोन पर खाते से 19 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपने पति सुबोध को सूचना दी। सुबोध ने कस्टमर केयर पर कॉल कर एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले को साइबर सेल हरिद्वार भेजा जाएगा।