{"_id":"5cfaa98abdec22070d45b494","slug":"155993126712-roorkee-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेत की रखवाली कर रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। गंगा किनारे प्लेज फसल की रखवाली कर रही महिला के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर बचाने आई बहन के साथ आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित पक्ष की ओर से लक्सर पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हरियाणा प्रांत के पानीपत के कुछ लोग गंगा किनारे खेती करते हैं। यह लोग गंगा किनारे ही झोपड़ी डालकर रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात एक महिला फसल की रखवाली कर रही थी। जबकि नवविवाहिता का पति सहारनपुर के गंगोह अपने गांव गया था। रात के समय कलसिया गांव का एक युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। तीनों ने खेत की रखवाली कर रही महिला को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर उसकी बड़ी बहन पहुंची। आरोप है कि तीनों युवकों ने उसकी पिटाई की। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शुक्रवार को पीड़ित परिवार ने रायसी पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
रायसी चौकी के दरोगा संजय रावत का कहना है कि दोनों पक्षों ने साझे में प्लेज की फसल लगाई है। फसल के बंटवारे को लेकर दोनों में विवाद है। फिर भी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।