फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिस ने पकड़ा चार हजार लीटर थिनर

पुलिस ने पकड़ा चार हजार लीटर थिनर

Sat, 25 May 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा चार हजार लीटर थिनर
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा। झबरेड़ा पुलिस ने चार हजार लीटर थिनर पकड़ा है। पुलिस ने लखनौती चौराहे से एक ट्रक से बीस ड्रम पकड़े हैं। पुलिस ने थिनर के सैंपल लेते हुए ड्रम और ट्रक को सीज कर दिया है। वहीं मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को झबरेड़ा पुलिस को सूचना मिली की देवबंद की ओर से एक ट्रक में थिनर ले लाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने लखनौता चौराहे पर ट्रक को पकड़ लिया। इसमें करीब बीस ड्रम में चार हजार लीटर थिनर भरा हुआ था। ट्रक में मौजूद लोगों का कहना था कि ड्रम में कैरोसिन है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर आपूर्ति निरीक्षक पंकज बर्थवाल को बुलाया। आपूर्ति निरीक्षक ने मौके पर प्राथमिक जांच करने पर बताया कि ड्रमों में कैरोसिन नहीं है। इसके अलावा कोई अन्य पदार्थ है। बताया जा रहा है कि ड्रम में थिनर था। इसके बाद थिनर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद ट्रक को झबरेड़ा थाने में लाकर ट्रक को थिनर को सीज कर दिया गया। वहीं ट्रक चालक शहजाद निवासी मंगलौर व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कमल मोहन ने बताया कि जांच की जा रही है कि थिनर कहां से आ रहा था और कहा जा रहा है। टीम में एसआई मनोज, एसआई चिंतामणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed