फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख की ठगी

नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख की ठगी

Sat, 25 May 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। एक सब्जी विक्रेता ने एक युवक को फौज में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर डाली। नौकरी नहीं लगने पर युवक ने अपनी रकम वापस मांगी तो उसने इनकार कर दिया। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फौज में भर्ती करवाने के नाम पर कई और युवकों से ठगी की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार व हाल सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी अजीत सिंह सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात ढंडेरा में रहने वाले बिहार निवासी एक सब्जी विक्रेता से हुई। सब्जी विक्रेता ने उसे बताया कि उसके कई रिश्तेदार फौज में ऊंचे पद पर तैनात हैं और वह कई युवकों को फौज में भर्ती करवा चुका है। उसने बताया कि वह उसे भी फौज में भर्ती करवा देगा। सब्जी विक्रेता ने बताया कि जल्द ही फौज में भर्ती निकलने वाली है। वह फौज में ऊंचे पद पर तैनात अपने रिश्तेदारों से उसे भर्ती करवाने के लिए बातचीत करेगा। इस बीच सब्जी विक्रेता ने बताया कि उसकी अपने रिश्तेदारों से बातचीत हो गई है। फौज में भर्ती होने के लिए उसे आठ लाख रुपये देने होंगे। अजीत व उसके परिजन सब्जी विक्रेता के झांसे में आ गए और उसे आठ लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद उसने झांसा दिया कि एक माह के अंदर भर्ती निकलेगी। एक माह बीत जाने के बाद अजीत ने भर्ती की जानकारी ली तो वह बहाना बनाने लगा। कई बार जानकारी लेने के बाद भी उसने भर्ती के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। इस पर अजीत व उसके परिजनों ने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन सब्जी विक्रेता ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। शनिवार को अजीत व उसके परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सब्जी विक्रेता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed