फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शादी का झांसा देकर नाबालिग को मेरठ में बेचा

शादी का झांसा देकर नाबालिग को मेरठ में बेचा

Sat, 25 May 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर नाबालिग को मेरठ में बेचा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। लक्सर क्षेत्र के तीन लोगों द्वारा एक महिला की नाबालिग बेटी की शादी अच्छे परिवार में करवाने का झांसा देकर नाबालिग को मेरठ में एक व्यक्ति को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर आरोपियों केखिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामला रुद्रप्रयाग ट्रांसफर कर दिया है। अब इस मामले की जांच रुद्रपुर पुलिस करेगी।
विज्ञापन

जनपद रुद्रप्रयाग के थाना अगस्त्यमुनि के एक गांव निवासी एक महिला की शादी लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। इस बीच महिला ने उसके पति ने छोड़ दिया और वह अपनी 15 साल की बेटी के साथ मायके जाकर रहने लगी। इस बीच मंगलौर निवासी एक व्यक्ति का महिला के गांव आना जाना हो गया और अच्छी जान पहचान हो गई। मंगलौर के व्यक्ति ने महिला को बताया कि वह उसकी बेटी की शादी अच्छे घर में करवा देगा। महिला उसके झांसे में आकर अपनी बेटी को भी साथ लेकर कुछ दिन पहले लक्सर आ गई। यहां मंगलौर का व्यक्ति महिला को झांसा देकर उसकी बेटी को लड़के वालों को दिखाने के बहाने मेरठ ले गया। आरोप है कि इस बीच महिला को पता चला कि आरोपी ने उसकी बेटी को मेरठ में रुपये लेकर बेच दिया है। महिला ने बेटी की शादी से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसकी बेटी को अपने साथ ले गया। इस बीच महिला ने लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी जान पहचान की एक महिला को मामले की जानकारी दी। इस पर शनिवार को दोनों महिलाएं लक्सर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मेरठ के परीक्षितगढ़ निवासी नरेश, मंगलौर क्षेत्र के गाधारोना गांव निवासी अनूप गिरी व लक्सर क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव निवासी मुनेश के खिलाफ जीरो में एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही मामले को रुद्रप्रयाग ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed