फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   फ्लिपकार्ट पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

फ्लिपकार्ट पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sat, 25 May 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट कंपनी व महाराजा जूसर मिक्सर ग्राइंडर मशीन कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक कंपनी कर्मचारी की शिकायत पर कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर के थाना छपार के गांव भैंसरहेड़ी निवासी सुशील कुमार पुत्र हरिशरण लंढौरा स्थित एक कंपनी में कर्मचारी हैं। सुशील कुमार ने मार्च में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट से एक जूसर मिक्सर मशीन मंगवाई थी। उन्होंने ऑनलाइन जूसर मशीन की कीमत 2850 जमा कर दी थी। कुछ दिन बाद कंपनी की ओर से महाराजा जूसर मिक्सर ग्राइंडर मशीन कंपनी सेक्टर-54 गुरुग्राम (हरियाणा) की एक जूसर मशीन भेजी गई थी। उन्होंने जूसर मशीन खोलकर चलाई तो उसमें खराबी निकली और वह चली नहीं। इस पर उन्होंने फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर नंबर पर शिकायत की। कंपनी की ओर से बताया गया कि वह जूसर मशीन वापस भेज दें, वह जिस कंपनी से मशीन भेजी गई थी उसे वापस सही कराने के लिए भेज देंगे। इस बीच सुशील के मोबाइल पर कंपनी के नंबर से एक कॉल आई और मशीन सही होने के लिए भेजने की जानकारी दी। साथ ही उन्हें झांसे में लेकर बैंक खाते का ओटीपी नंबर भेजने की बात कही। उन्होंने मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर कंपनी को भेज दिया। इस बीच उनके खाते से करीब 31 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए। उन्होंने कंपनी से दोबारा संपर्क कर मामले की जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कुछ संतोषजनकर जवाब नहीं दिया। इस पर वह मामले को लेकर कोर्ट में चले गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया सुशील कुमार का बैंक खाता सिविल लाइंस स्थित एक बैंक में था। कोर्ट के आदेश पर दोनों कंपनियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed