फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ग्रामीण के आत्महत्या में दो सूदखोरों पर केस दर्ज

ग्रामीण के आत्महत्या में दो सूदखोरों पर केस दर्ज

Wed, 22 May 2019 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण के आत्महत्या में दो सूदखोरों पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

सूदखोरों के कर्ज से परेशान ग्रामीण के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वहीं, मामले में एक महिला की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
नारसन कलां निवासी मोटर मैकेनिक सुरेंद्र ने 19 मई को जहरीला पदार्थ खाकर भाई सोनू को फोन कर कहा था कि वह गंगनहर की पटरी पर रजवाहे के पास खड़े हैं और उनकी तबीयत खराब है। सोनू मौके पर पहुंचा और भाई को रुड़की स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे मेरठ रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया था। अब मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी लक्ष्मी ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति नारसन कलां निवासी देवेंद्र और मोहम्मदपुर जट निवासी वीरेंद्र से 65 हजार कर्ज लिया था। इसके एवज में दोनों को छह लाख से अधिक रकम चुका दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी दोनों कर्ज लौटाने का दबाव बनाते हुए पति को परेशान कर रहे थे। कर्ज नहीं चुकाने पर दोनों ने पति को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से वह परेशान थे और जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने नारसन की एक महिला पर आरोप लगाया कि वह कमेटी चलाती है। पति ने कमेटी की रकम लौटा दी थी, लेकिन उसने रशीद नहीं दी थी। उल्टा पति को झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवा दिया था। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवेंद्र और वीरेंद्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो महिला के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed