फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   युवक को पिस्टल लगाना पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात

युवक को पिस्टल लगाना पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात

Wed, 22 May 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
युवक को पिस्टल लगाना पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

देवबंद क्षेत्र की एक महिला जनप्रतिनिधि के बेटे को लाइसेंसी पिस्टल लगाकर लक्सर में घूमना महंगा पड़ गया। उत्तराखंड में पिस्टल लाने की अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर पिस्टल को सीज कर दिया।
मंगलवार को लक्सर गांव निवासी एक युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाहिता ने इसकी जानकारी देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी मायके वालों को दी थी। सूचना मिलते ही विवाहिता के परिजन और कई ग्रामीण लक्सर गांव पहुंच गए थे। उनके साथ देवबंद क्षेत्र एक नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि का बेटा जॉनी भी आया हुआ था। उसने अपना लाइसेंसी पिस्टल भी लगाया हुआ था। विवाद की सूचना मिलने पर लक्सर कोतवाली के दारोगा यशवीर सिंह नेगी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने विवाहिता के मायके वालों के साथ आए जॉनी से पिस्टल के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि उसने पिस्टल के लाइसेंस का सीमा विस्तार नहीं कराया है। लिहाजा वह उत्तर प्रदेश के अलावा किसी दूसरे राज्य में पिस्टल नहीं ले जा सकता है। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली लेकर आई। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दरोगा यशवीर सिंह नेगी की तहरीर के आधार पर जॉनी पुत्र महीपाल निवासी सुनहेटी, देवबंद, यूपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी पिस्टल सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed