{"_id":"5ce58cb0bdec2207863abaa7","slug":"15585476842070-roorkee-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से 70 किलो गोमांस बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार से 70 किलो गोमांस बरामद, आरोपी फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
कार में गोमांस ले जाने की सूचना पर पुलिस ने कार की घेराबंदी की। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को कार में गोमांस बरामद हुआ। पुलिस कार कोतवाली पहुंचाकर सीज कर दी। आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मुखबिर ने बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना दी कि मोहल्ल सती में एक युवक कार में गोमांस ले जा रहा है। हरकत में आई पुलिस ने कार की तलाश की। कार चालक ने पुलिस को देखा तो वह कार बीच रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, वह भाग निकला। पुलिस को कार में करीब 70 किलो गोमांस बरामद हुआ। कार कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाई। छानीबन में पुलिस को पता चला कि कार मोहल्ला सती निवासी मोनिस की थी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।