फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   किशोर से पड़ोसी युवक ने किया कुकर्म

किशोर से पड़ोसी युवक ने किया कुकर्म

Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
किशोर से पड़ोसी युवक ने किया कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

पड़ोसी युवक ने एक किशोर को बहाने से अपने घर बुलाकर कुकर्म का प्रयास किया। किशोर किसी तरह युवक के चंगुल से निकल भागा। सहमे किशोर ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे तो वह पहले ही फरार हो चुका था। पीड़ित किशोर की मां ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवक ने पड़ोसी किशोर को बहाने से अपने घर बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने किशोर को डरा धमकाकर उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी युवक ने घर बताने पर किशोर को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान किशोर किसी तरह युवक के चंगुल से निकल भागा। इसके बाद किशोर सहमी हालत में घर पहुंचा। बेटे को गुमसुम देख मां ने कारण पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। बेटे के साथ कुकर्म के प्रयास की घटना सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गए। गुस्साए परिजन आरोपी युवक के घर पहुंचे तो युवक पहले ही घर से फरार हो था। इसके बाद किशोर व उसकी मां कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कालोनी के आरोपी धनंजय के खिलाफ कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed