फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सड़क किनारे बैठे युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

सड़क किनारे बैठे युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर

Thu, 07 Feb 2019 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क किनारे बैठे युवक को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सड़क किनारे बैठे युवक को अचानक लाठी और डंडों से लैस होकर आए करीब दो दर्जन लोगों ने जान से मारने की नीयत से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे गोली मार दी। युवक के जमीन पर गिरते ही हमलावर फरार हो गए। गोली की आवाज सुन वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी इकरार उर्फ सोनू (18) पुत्र तौफीक घर से थोड़ी दूर गुलाब नगर में सड़क पर किसी के पास बैठा था। इसी दौरान लाठी, डंडे और चाकू से लैस 20-25 युवकों का झुंड आया और इकरार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक युवक ने इकरार को पीछे से पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही इकरार नीचे गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी तेजी से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात नवनीत सिंह, गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश शाह और सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इकरार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इकरार की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में एक युवक पर गोली मारने का शक जताया है। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि यह बात भी सामने आई है कि हमलावर किसी अन्य को मारने आए थे। परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गोली मारने के पीछे हमलावरों का क्या मकसद था, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। परिजन किसी प्रकार की रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed