फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बुग्गावाला में खनन की ढांग गिरने से एक व्यक्ति की मौत

बुग्गावाला में खनन की ढांग गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Sun, 11 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बुग्गावाला में खनन की ढांग गिरने से एक व्यक्ति की मौत
बुग्गावाला। खनन की ढांग गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पहले की पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करता, पट्टा स्वामी और मृतक का भाई शव को लेकर गांव पहुंच गए। जिसके चलते पुलिस एक ओर जहां तहरीर मिलने पर कार्रवाई का दावा करते हुए पल्ला झाड़ रही है, वहीं दृूसरी ओर खनन माफिया मृतक के परिजनों से सौदेबाजी कर रहा है।
विज्ञापन

बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारेवाला गांव के पास मोहंडरो नदी में पिछले चार माह से राज्य सरकार की ओर से चुगान के खनन के पट्टे की अनुमति मिली हुई है। अब्दुल्लापुर जिला सहारनपुर निवासी कादिर बंजारेवाला गांव में रहकर खनन के पट्टे पर मजदूरी करता था। रविवार दोपहर के बाद काम करते समय उसके ऊपर नदी की ढांग गिर गई। घटना को देखते ही आस-पास काम कर रहे मजदूर घटना स्थल की ओर भागे। मजदूरों ने कादिर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक कादिर को खनन सामग्री से निकाला जाता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कादिर की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर इसी जगह काम करने वाला कादिर का भाई और खनन पट्टा स्वामी भी मौके पर पहुंच गया। खनन पट्टा स्वामी ने मौके पर पुलिस के आने का भी इंतजार नहीं किया और मृतक के भाई के साथ शव को लेकर मौके से निकल गए और शव को कादिर के पैतृक गांव लेकर पहुंचे। जिस तरह से परिजनों की ओर से न तो मौके पर कोई हस्तक्षेप किया गया और न ही अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई हैे, उससे माना जा रहा है कि खनन माफिया मृतक के परिजनों से लेनदेन का सौदा करने में तूले हुए है। सूत्रों से भी ऐसी जानकारी मिल रही है। दूसरी ओर बुग्गावाला कार्यवाहक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले मृतक का भाई और पट्टा मालिक उठाकर शव को उसके घर ले गये। उन्होंने बताया तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed