फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पदमावत शो के लिए छावनी में तब्दील हुए शहर के सिनेमाघर

पदमावत शो के लिए छावनी में तब्दील हुए शहर के सिनेमाघर

Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पदमावत शो के लिए छावनी में तब्दील हुए शहर के सिनेमाघर
रुड़की। फिल्म पद्मावत शो के दौरान आरआर सिनेमा हॉल के गेट के बाहर अराजकतत्वों द्वारा पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकने से हुए धमाके के बाद सोमवार को पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। सिनेमा हॉल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। फिल्म देखने आ रहे प्रत्येक व्यक्ति की बारीकी से जांच की गई। शहर के दूसरे सिनेमाघर में भी पद्मावत का शो शुरू होने पर फोर्स तैनात की गई। एसपी देहात और सीओ ने निरीक्षण कर अधीनस्थों को अराजकतत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दल्ली-हरिद्वार हाईवे पर ब्रह्मपुर गांव के समीप आरआर सिनेमा हॉल स्थित है। रविवार सुबह देशभर में फिल्म पद्मावत का शो शुरू हुआ, लेकिन रात करीब दस बजे आरआर सिनेमा हॉल के स्टॉफ में उस समय अफरातफरी मच गई जब दो बाइकों से पहुंचे चार युवकों ने पेट्रोल से भरी बोतलें हॉल के प्रवेश द्वार पर फेंकी और फरार हो गए। बोतलें सिनेमा परिसर में जिस जगह गिरी वहां पास में एक कार खड़ी थी। बोतल गिरते ही तेज धमाका हुआ और धुएं का जबरदस्त गुबार उठा। इसे देखते ही सिनेमाघर के सुरक्षाकर्मी अग्निशमन उपकरण लेकर मौके की ओर दौड़े और गुबार को बुझाया। इससे पास खड़ी कार के बोनट और खिड़की की साइड का पेंट भी पिघल गया। सूचना पर सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी युवकों की गिरफ्तारी को नाकेबंदी कर दी, लेकिन आरोपियों का कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह पुलिस अधिकारियों ने आरआर सिनेमा में पीएसी तैनात की। साथ ही एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और सीओ स्वप्न किशोर ने सिनेमाघर का दौरा कर मौके की पड़ताल की। इस घटना से शहर और देहात क्षेत्र में फैली सनसनी के बीच जादूगर रोड स्थित नीलम सिनेमा में भी फिल्म पद्मावत का शो शुरू कर दिया गया। यहां भी पुलिस प्रशासन को बड़ी संख्या में पुलिस तैनात करनी पड़ी। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने सिनेमा हॉल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed