फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पिटाई के बाद युवक को पूरे गांव में घुमाया, कपड़े फाड़े

पिटाई के बाद युवक को पूरे गांव में घुमाया, कपड़े फाड़े

Sat, 20 Apr 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पिटाई के बाद युवक को पूरे गांव में घुमाया, कपड़े फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। जमीनी विवाद में दबंगों ने युवक को पहले लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा और फिर गांव में घुमाकर उसके कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को बचाया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी तसलीम का जमीन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि ये लोग पहले भी कई बार युवक से मारपीट कर चुके हैं। पुलिस को दी तहरीर में तसलीम ने बताया कि शनिवार सुबह वह घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने उनके साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। इस बीच एक युवक ने तसलीम पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर बचाने आए परिजनों के साथ भी दबंगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि दबंगों ने तसलीम को पकड़कर पूरे गांव में घुमाया और फिर उसके कपड़े फाड़ दिए। ग्रामीणों ने किसी तरह तसलीम को बचाया। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। उपचार कराने के बाद परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed