फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   भूमि की पैमाइश के लिए एसडीएम से लगाई गुहार

भूमि की पैमाइश के लिए एसडीएम से लगाई गुहार

Sat, 01 Dec 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
भूमि की पैमाइश के लिए एसडीएम से लगाई गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

बाणगंगा नदी के किनारे स्थित ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जे को लेकर शुक्रवार को माड़ाबेला और चंदपुरी बांगर के ग्रामीण आमने-सामने आ गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गांवों के ग्रामीणों भगाया। शनिवार को चंद्रपुरी के ग्रामीणों ने लक्सर एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर भूमि की पैमाइश कराने की मांग की है।

खानपुर क्षेत्र के माड़ाबेला गांव के पास बाणगंगा नदी के किनारे चंद्रपुरी बांगर और माड़ाबेला की सरहद पर ग्राम पंचायत की काफी कृषि भूमि है। इस भूमि पर चंद्रपुरी तथा माड़ाबेला दोनों गांवों के लोग अपना हक जताते हैं। बताया जाता है कि पिछले दिनों इसमें से कुछ कृषि भूमि पर चंद्रपुरी के ग्रामीणों ने फसल बोई थी। आरोप है कि शुक्रवार को माड़ाबेला के 15-20 ग्रामीण मौके पहुंचकर फसल की कटाई शुरू की। जानकारी मिलने पर चंद्रपुरी के भी काफी लोग पहुंचे थे और जमीन पर अपना हक जताते हुए कटाई रुकवा दिया। इस पर दोनों गांव के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पाकर तत्काल पुलिस भी पहुंची और लाठियां फटकार कर दोनों गांव के लोगों को खदेड़ा। साथ ही हिदायत दी कि जब तक राजस्व प्रशासन जमीन की पैमाइश नहीं करता। तब तक कोई भी पक्ष फसलों की कटाई नहीं करेगा। शनिवार को चंदपुरी बांगर गांव के अशोक कुमार, सत्यवीर, संजीव, जोगेंद्र, होशराम आदि ने लक्सर पहुंचकर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र से मिले। उन्हें प्रार्थनापत्र देकर जमीन की पैमाइश कराने की मांग की। एसडीएम मिश्र ने बताया कि राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed