फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चकरोड की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम पर हमला

चकरोड की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम पर हमला

Fri, 16 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
चकरोड की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

चकरोड की पैमाइश करने गई राजस्व विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया। तहसीलदार और उनके साथ गई टीम के सदस्यों ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई। मामले में तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने चार ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लक्सर विकासखंड के निरंजनपुर गांव निवासी यशपाल सिंह ने एसडीएम कौस्तुभ मिश्र को प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि गांव के कुछ दबंगों ने सरकारी चकरोड पर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार गोपाल सिंह को चकरोड की पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को तहसीलदार राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर गांव में चकरोड की पैमाइश करने पहुंचे। उन्होंने चकरोड की पैमाइश शुरू की तभी चकरोड पर कब्जा करने वाले कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टीम को पैमाइश करने से रोककर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बावजूद तहसीलदार ने पैमाइश का कार्य जारी रखा। इससे भड़के अतिक्रमणकारियों ने टीम के सदस्यों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। यही नहीं, अतिक्रमणकारियों ने राजस्वकर्मियों के हाथों से जरीफ (पैमाइश करने की जंजीर) भी छीन ली और पैमाइश का कार्य बंद करा दिया। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार सहित उनकी टीम पर हमला बोल दिया। किसी तरह राजस्व विभाग की टीम ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद तहसीलदार गोपाल सिंह ने लक्सर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाल एसी शर्मा ने बताया कि बिजा पुत्र तीरथ सिंह, शेर सिंह पुत्र सुरेश, सुनील पुत्र बिजा और कुलवीर पुत्र जब्बार के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और राजस्व विभाग की टीम के सदस्यों के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed