फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सील दवा फैक्ट्री में चलता मिला काम, दोबारा सील

सील दवा फैक्ट्री में चलता मिला काम, दोबारा सील

Fri, 16 Nov 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सील दवा फैक्ट्री में चलता मिला काम, दोबारा सील
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शिकायत पर बृहस्पतिवार को माधोपुर स्थित एक दवा फैक्ट्री सील करने पहुंची प्रशासन की टीम को कई खामियां मिलीं। बैंक की ओर से सील गई फैक्ट्री में टीम पहुंची तो अंदर इंजेक्शन बनाए जा रहे थे। प्रशासन की टीम ने फैक्ट्री को दोबारा सील कर दिया। साथ ही मौके पर ड्रग्स इंस्पेक्टर को बुलाकर इंजेक्शनों की जांच कराई। वहीं, ड्रग्स इंस्पेक्टर ने फैक्ट्री के लाइसेंस की निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार कर भेज दी है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि माधोपुर स्थित रिहान फार्मासिटिकल नाम से एक फैक्ट्री चल रही है। इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों की अनदेखी की जा रही है। बोर्ड की ओर से इस मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल से की थी। शिकायत पर जेएम ने बृस्पतिवार को प्रशासनिक टीम को मौके पर भेजकर फैक्ट्री सील करने के निर्देश दिए। इस पर एएसडीएम रवींद्र सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम माधोपुर पहुंची। जहां टीम को पता चला कि फैक्ट्री पहले भी सील की जा चुकी है। बकाया जमा नहीं करने पर बैंक ने पहले ही फैक्ट्री को सील कर दिया गया था। इसके बाद भी फैक्ट्री के अंदर काम हो रहा था। फैक्ट्री में कर्मचारी इंजेक्शन बनाने का काम कर रहे थे। जबकि कई इंजेक्शन धूप में रखे हुए थे। इस पर एएसडीएम ने ड्रग्स इंस्पेक्टर नीरज कुमार को मौके पर बुलाया। साथ ही इंजेक्शनों की जांच करने की बात कही। इस दौरान इंजेक्शनों की जांच को लेकर एएसडीएम और ड्रग्स इंस्पेक्टर में नोकझोंक हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एएसडीएम ने ड्रग्स इंस्पेक्टर को फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही। साथ ही फैक्ट्री को बंद कराकर दोबारा सील कर दिया। उधर, ड्रग्स इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए एक रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed