फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   प्रेमिका से तकरार पर प्रेमी ने खाया जहर

प्रेमिका से तकरार पर प्रेमी ने खाया जहर

Mon, 15 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका से तकरार पर प्रेमी ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

प्रेमिका के साथ हुई तकरार के बाद नाराज प्रेमी युवक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने युवक को कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक का प्रेमिका के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे नाराज प्रेमी युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवक की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वहीं दूसरी ओर लक्सर कस्बे से एक प्रेमी युगल फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है। युवती के परिवार वालों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। लक्सर कस्बे की एक कॉलोनी निवासी एक युवक का अपनी ही कॉलोनी की एक युवती के साथ पिछले लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार की रात मौका पाकर प्रेमी युगल घर से फरार हो गया। युवती व युवक के परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद युवती के परिवार वालों ने युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed