{"_id":"5bc38b6abdec22174b2c1f8c","slug":"131539541866-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को ब्लैकमेल कर ढाई लाख की ठगी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को ब्लैकमेल कर ढाई लाख की ठगी का प्रयास
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
एक महिला ने युवक के खिलाफ दुराचार का झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देते हुए उससे ढाई लाख रुपये की ठगी का प्रयास किया। युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि महिला पहले भी एक अन्य युवक को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये ठग चुकी है। पुलिस ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा के गांव सढ़ोली निवासी नीरज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब पांच महीने पहले उसकी रुड़की निवासी एक महिला से मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह अक्सर महिला से मिलने लगा। इस बीच नीरज के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। इसकी जानकारी महिला को लगी तो उसने नीरज को मिलने के बहाने रुड़की रोडेवज बस स्टैंड पर बुलाया। इस पर वह महिला से मिलने रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचा। यहां महिला ने उससे ढाई लाख रुपये देने की बात कही। आरोप है कि महिला ने कहा कि अगर उसने रकम नहीं दी तो वह उसे दुराचार के झूठे केस में फंसा देगी। नीरज ने रकम देने से इनकार कर दिया तो महिला ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। इस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि महिला इस तरह से एक अन्य युवक से एक लाख रुपये पहले भी ठग चुकी है। अब वह नीरज को भी ब्लैकमेल कर ठगने का प्रयास कर रही है। इसके बाद नीरज ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मोहनपुरा निवासी नेहा के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।