{"_id":"5ad645b34f1c1b58098b513f","slug":"131523991987-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग एसबीआई के मैनेजर पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुद्रप्रयाग एसबीआई के मैनेजर पर मुकदमा
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झबरेड़ा। मृतक के खाते से 4.55 लाख रुपये निकालने के मामले में कोर्ट के आदेश पर झबरेड़ा पुलिस ने तत्कालीन बैंक मैनेजर सहित छह लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी बैंक मैनेजर इस समय रुद्रप्रयाग जिले की भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में तैनात हैं।
खजूरी (इकबालपुर) निवासी हरिओम के पिता तेलू राम की जनवरी 2016 को मौत हो गई थी। तेलू राम का भारतीय स्टेट बैंक की इकबालपुर शाखा में बचत खाता था। मौत के बाद बैंक अधिकारियों ने कुछ ग्रामीणों की मिलीभगत से तेलू राम का किसान क्रेडिट बनवाया। उसके बाद खाते से 4.55 लाख की रकम निकाल ली। तेलू राम ने अपने बेटे हरिओम को नोमिनी बनाया था। पिता की मौत के बाद जब हरिओम खाते में जमा राशि निकालने बैंक पहुंचे तो आरोप है कि तत्कालीन प्रबंधक अनिल कुमार कन्नौजिया ने उन्हें टरका दिया। कई बार बैंक जाने के बाद हरिओम पैसा नहीं निकाल पाए। आखिर परेशान होकर पीड़ित हरिओम ने पिता के खाते से पैसे निकलवाने के लिए कोर्ट में शरण ली। शिकायती पत्र में बैंक प्रबंधक पर उन्होंने कई आरोप लगाए। जिला न्यायालय के आदेश पर झबरेड़ा पुलिस ने तत्कालीन बैंक प्रबंधक अनिल कुमार कन्नौजिया सहित छह सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अनिल कुमार कन्नौजिया इस समय रुद्रप्रयाग जिले की एसबीआई की मुख्य ब्रांच में मैनेजर हैं।
कोट
न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
सुखपाल सिंह मान, थानाध्यक्ष झबरेड़ा