फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गजब: कार में गाय को लादकर फरार हुए बदमाश

गजब: कार में गाय को लादकर फरार हुए बदमाश

Wed, 18 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गजब: कार में गाय को लादकर फरार हुए बदमाश
रुड़की। क्षेत्र में पशुओं की चोरी आम बात है, लेकिन जिस अंदाज में बीटी गंज क्षेत्र से चार चोर एक गाय को कार में लादकर फरार हो गए वह अचरज करने वाली बात है। चोर फिल्मी अंदाज में कार से आते हैं और महज पांच मिनट में गाय चोरी करके चलते बनते हैं। हैरतअंगेज चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मुकदमा लिखाने के लिए पीड़ित थाने के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

बीटीगंज निवासी चांद ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सामने उसकी चप्पल की दुकान है। 16 अप्रैल की तड़के चोर घर के बाहर बंधी उनकी गाय चुरा ले गए। उसे घटना की जानकारी सुबह हुई। उसने गाय की काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में उसने घर के बगल की एक आढ़त में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखे। तड़के चार बजकर 17 मिनट पर वैगन आर कार आती है। हाफ पैंट पहने एक युवक इससे उतरता है। वह फुटेज में टहलते हुए फोन में बात करते दिखता है। साथ ही आसपास का जायजा लेता है। कुछ मिनट बाद युवक कार में वापस आकर बैठ जाता है और दूसरा युवक कार से उतरता है और कुछ देर में उसकी गाय को खोलकर ले आता है। युवक कार के पीछे के दाहिने दरवाजे से गाय को अंदर घुसेड़ता है। दो युवक कार के दूसरे दरवाजे से गाय का रस्सा पकड़ कर खींचते हैं। एक युवक पहले से ड्राइविंग सीट पर बैठा है, वह कार से नीचे ही नहीं उतरता है। चोर महज पांच मिनट में सारी घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं। पीड़ित ने तहरीर देते हुए सारी घटना की जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। गंगनहर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की बजाय पीड़ित को टरका रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


आदर्श नगर में चोरी का प्रयास
रुड़की (ब्यूरो)। चोर कार में घूम-घूमकर जानवरों की चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि सोमवार तड़के चोरों ने आदर्श नगर में एक डेयरी का ताला तोड़ दिया। आवाज सुनकर जाग हुई। इस पर चोर कार से भाग निकले। घटना करीब तीन बजकर 20 मिनट की है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार चोर जिस कार से भागे वह भी वैगन आर थी। इसके एक घंटे बाद वैगन कार सवार चोरों ने बीटीगंज में गाय की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमला बोलकर पुलिस ने लिखाई तहरीर
सोमवार को पीड़ित ने सीसीटीवी कैमरे का हवाला देते हुए पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस को मिली तहरीर में कहीं कार शब्द का उल्लेख तक नहीं हुआ। जब इस संबंध में पीड़ित से बात की गई तो उसने बताया कि कोतवाली पुलिस जो बोलती गई। वही वह लिखता गया। अब पुलिस मुकदमा दर्ज करने में हीलाहवाली बरत रही है। पीड़ित के अनुसार पुलिस का कहना है कि एक दो दिन में पूरी घटना का खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed