{"_id":"59973b7c4f1c1bab778b4980","slug":"131503083388-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से 24 हजार लूटे, एक बदमाश धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान से 24 हजार लूटे, एक बदमाश धरा गया
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। कलियर के एक किसान से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने 24 हजार रुपये लूट लिए। किसान के शोर मचाने पर एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। शाम तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी।
शुक्रवार दोपहर को कलियर क्षेत्र के गांव हद्द्वाला निवासी किसान रमेश साइकिल से रुड़की रामनगर आया था। यहां बैंक से पैसे निकालकर वापस घर जाते समय मोटर साइकिल सवार दो युवको ंने पीछे से आकर उसके हाथो में से बैग छीनकर भाग गए। इसी दौरान किसान ने शोर मचा दिया। किसान के शोर मचाने पर राहगीरों ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा बदमाश मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित किसान ने 24 हजार रुपये लूटने की तहरीर पुलिस को दी है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि किसान से लूटा गया पैसा आरोपी से बरामद कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर दूसरे आरेापी की तलाश की जा रही है।