{"_id":"5cd5ba84bdec22075c1165f5","slug":"121557510788-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार के घर चोरों का धावा, लाखों के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुनार के घर चोरों का धावा, लाखों के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
सुनार के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने हजारों की नकदी और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। घर में सो रहे सुनार और उसके परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लग सकी। सुबह पता चला तो परिवार में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घर का मुआयना किया। सुनार की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी संदीप पाटिल का पुरकाजी में सोने को पकाने और गलाने का कारोबार है। बृहस्पतिवार देर रात संदीप पुरकाजी से घर लौटे थे। उन्होंने सामान एक कमरे में रख दिया और खाना खाकर दूसरी मंजिल पर सोने चले गए परिवार के लोग नीचे सो रहे थे। इसी बीच चोर छत के रास्ते से घर में घुसे और पूरा मकान खंगाल लिया। सुनार और परिवार के अन्य लोगों को चोरों की भनक तक नहीं लगी। चोर आसानी से सामान लेकर फरार हो गए। चोरी का पता शुक्रवार सुबह तब लगा, जब उन्होंने कमरों के अंदर सामान बिखरा हुआ देखा। साथ ही जेवर और अन्य सामान भी गायब थे। उन्होंने चोरी की सूचना कस्बा पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घर पहुंची और मुआयना किया। इसके बाद सुनार ने तहरीर देकर बताया कि चोर 25 हजार की नकदी, लाखों का सोना चांदी, दो मोबाइल समेत अन्य सामान ले गए हैं। चौकी प्रभारी आमिर खान का कहना है कि चोरी का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।