फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एसडीएम ने मारा शराब की दुकानों पर छापा

एसडीएम ने मारा शराब की दुकानों पर छापा

Thu, 14 Mar 2019 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने मारा शराब की दुकानों पर छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने कस्बे में स्थित शराब की दो दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ठेकों पर रेट लिस्ट नहीं लगी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही सेल्समैन को शराब का बिल ग्राहकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को एसडीएम संतोष कुमार पांडेय अचानक कस्बा स्थिति अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने ठेके के दस्तावेज खंगालते हुए स्टॉक चेक किया। स्टॉक ठीक पाए जाने के बाद एसडीएम ने रेट लिस्ट नहीं लगे होने पर नाराजगी जताई। इस पर तुरंत रेट लिस्ट लगा दी गई। इसके बाद एसडीएम दूसरे ठेके पर पहुंचे और स्टॉक आदि चेक किया। यहां एसडीएम ने शुक्रवार तक रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि सेल्समैन को शराब खरीदने वालों को बिल देने के भी निर्देश दिए गए है। इसके अलावा दोनों दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मंगाई गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed