फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   लक्सर के पास बड़ा रेल हादसा होने से टला

लक्सर के पास बड़ा रेल हादसा होने से टला

Thu, 01 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
लक्सर के पास बड़ा रेल हादसा होने से टला
लक्सर। होली की रात खड़ंजा कुतुबपुर के पास उस समय बड़ा ट्रेन हादसा होते होते बच गया जब रेल पटरी टूटी पाई गई। एक ग्रामीण की नजर पड़ी तो उसने भाग कर गेटमैन को जानकारी दी। गेटमैन ने पटाखे छोड़कर रेलगाड़ी को रुकवाया। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे और पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। किसी असामाजिक गतिविधि की आशंका से अधिकारी इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब पौने आठ बजे हरिद्वार की ओर से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची हरिद्वार-रामनगर एक्सप्रेस ट्रेन लक्सर से मुरादाबाद की ओर रवाना हुई इसी दौरान ग्राम खड़ंजा कुतुबपुर के पास ट्रेन के पहुंचते ही एक ग्रामीण ने गेट नंबर 502 सी पर पहुंचकर गेटमैन नसीम को जानकारी दी कि गेट से करीब पांच सौ मीटर दूर रेल पटरी का करीब दस इंच का टुकड़ा टूटा हुआ है। जिस पर ट्रेन के गुजरने से बड़ा हादसा होने की आशंका है। नसीम ने तुरंत दौड़ कर देखा तो पटरी की एक हिस्सा टूटा हुआ था जबकि ट्रेन फाटक के काफी करीब पहुंच चुकी थी। ऐसे में गेटमैन ने बिना समय गंवाए अपने केबिन में रखे पटाखे ट्रेन की पटरी पर रखकर फोड़ने शुरू कर दिए। आकस्मिक स्थिति में रेलकर्मचारी इस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। पटाखों की आवाज सुनते ही चालक ने रेलगाड़ी को गेट से कुछ दूर पहले ही रोक दिया ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। गेटमैन की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन लक्सर से अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे बाद पटरी को ठीक कर सावधानीपूर्वक चलाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे के टीआई पीके सिंह ने बताया कि पटरी कमजोर होने के कारण क्रेक हुई है। उन्होंने माना कि अगर इस टूटी हुई पटरी से ट्रेन गुजरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर गैंगमैन को बुलाकर पटरी बदलने का काम किया जा रहा है। मौके पर पीडब्लूआई पवन कुमार समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। इस कारण कई ट्रेनों का आवागमन भी फिलहाल रुक गया है। खास बात यह है कि हाल ही में तीन दिन का ब्रेक लेकर रेलवे ने इस पटरी पर मरम्मत कार्य कराया था उसके बाद भी ऐसी स्थिति सामने आने से रेलवे की लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed